ACCIDENT….यह था वो सड़क हादसा…..कार में बैठे 2 की मौके पर मौत…..3 की हालत अति चिंताजनक

SARIYA-CAR-ACCIDENT-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

VID-CAR-ACCIDENT-ASR-JAL.-HIGHWAY-SNE

यहां पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मृत्यु हो गई। मामला, पंजाब के जालंधर शहर से जुड़ा है। यह हादसा जालंधर-अमृतसर हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक कार में सवार होकर जालंधर में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सरिये से भरे एक ट्रक उनकी कार के पीछे से घुस गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिए है। इस बात की पुष्टि, पुलिस जांच अधिकारी ने की। 

CAR-ACCIDENT-IMAGE-SNE

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमृतसर के रहने वाले 5 युवक बलेनो कार (HR-14-T-1034) में सवार होकर जालंधर के शक्ति नगर स्थित वाल्मीकि चौक आश्रम में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। जैसे ही जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करतारपुर के पास पहुंचे तो सरियों से भरे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। अनिल कुमार (22) और निखिल शर्मा (21) के सरिया आर पार हो गया।

पीछे बैठे शुभम, अमरीक सिंह उर्फ कोहली और रुद्र पीछे बैठे थे। उन्हें भी गंभीर चोट आई है।हादसे के समय रुद्र होश में था। उसने ही परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

100% LikesVS
0% Dislikes