ACCIDENT…..इस थार ने मचाया शहर में तांडव…..बेकाबू होकर शटर तोड़ते हुए दुकान में जा घुसी……आगे क्या हुआ, इसे देख पुलिस भी रह गई दंग

UNCONTROLLED-THAR-IMAGE-1-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

UNCONTROLLED-THAR-IMAGE-3-SNE

एक तेज रफ्तार थार बेकाबू होकर एक दुकान में जा घुसी। दुकान का नाम गुप्ता सैनिटरी स्टोर था। बताया जा रहा है कि दुकान का काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रहा कि घटना के समय दुकान बंद थी और थार शटर को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी, जिस वजह किसी प्रकार से कोई जान की क्षति नहीं हुई। यह घटनाक्रम, पंजाब के जालंधर से जुड़ा है। 

UNCONTROLLED-THAR-ABOUNDED-SHOP-IMAGE-SNE

वहीं थार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है और उसके एयरबैग खुल गए। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। बताया जा रहा है कि जिस रास्ते से बेकाबू थार गुजर रही थी, वहां पर एक राहगीर उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय थार में दो युवक सवार थे। इनमें एक नाबालिग और दूसरा करीब 20-22 साल का है। बताया जा रहा है कि नाबालिग कार ड्राइव कर रहा था।

UNCONTROLLED-THAR-IMAGE-2-SNE

आशंका चालक नशे में था


दुकान मालिक भूपेंद्र गुप्ता ने इस बात का दावा किया कि थार चालक नशे में लग रहा था और कार से शराब की बोतलें भी प्राप्त हुई हैं। इतना ही नहीं, हादसे के उपरांत चालक लोगों से बहस बाजी करने लगा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।  पता चला है कि पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शिकायत दर्ज कर ली है। फिलहाल , किसी प्रकार से कानूनी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। 

100% LikesVS
0% Dislikes