ACTION……जानिए, खाकी का कौन सा अधिकारी हुआ ”SUSPEND”, रिश्वत मामले से क्या था उनका कनेक्शन…?

punjab-police-symbolic-image-sne

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

बहुचर्चित रिश्वत कांड में विजिलेंस विभाग के डीएसपी अरमिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। चर्चा है कि ये कार्रवाई विधायक रमन अरोड़ा से जुड़े केस में हुई है। डीएसपी अरमिंदर सिंह वही अधिकारी हैं, जिन्होंने विधायक रमन अरोड़ा की बहू साक्षी अरोड़ा को समन भेजा था। ये कार्रवाई उक्त समन भेजने के अगले ही दिन की गई थी।


हालांकि अरमिंदर सिंह को सस्पेंड करने का कारण ड्यूटी में कोताही बरतना बताया गया है। हालांकि विभाग द्वारा इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है। डीएसपी अमरिंदर को अब अमृतसर की पीएपी 9वीं बटालियन में तैनात किया गया है। इस पूरे मामले में आज (8 अक्टूबर) कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। माना जा रहा है कि डीएसपी के सस्पेंशन और विजिलेंस जांच की दिशा को लेकर अदालत में कई नए सवाल उठ सकते हैं। आज की सुनवाई में कोर्ट के रुख पर सबकी निगाहें हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes