BIG BREAKING—सलमान खान के घर गोली दागने वाला निकला जालंधर से…….पिता ने दिया बयान, पुलिस के उड़े होश

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 


बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के मामले में पंजाब के जालंधर से कनेक्शन जुड़ा है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले सागर पाल (21) और गुजरात के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) को दबोच लिया है। सागर पाल के पिता जोगिंदर शाह ने कहा- “उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि उनका बेटा सलमान खाने के घर फायरिंग करके आया है। मैं खुद हैरान हूं कि वह जालंधर के बजाय मुंबई कैसे पहुंच गया। वह पिछले काफी समय से जालंधर में ही मजदूरी कर रहा था। यहां वह किससे मिला, किससे नहीं, उस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।”


सागर के परिवार से मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस की टीम ने पूछताछ की है। सागर के परिवार के किसी भी सदस्य की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस जांच में ये भी पता चला है कि सागर का पूरा परिवार मजदूर है। मजदूरी करके ही पूरे परिवार का गुजारा होता है। 


जालंधर पुलिस के संपर्क में मुंबई क्राइम ब्रांच


जोगिंदर शाह का बयान सामने आने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने जालंधर पुलिस से संपर्क साधा है। हालांकि इसे लेकर किसी भी अधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया है, क्योंकि मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों से पता चला है कि सागर पहले जालंधर में ही था। जालंधर में ही वह किसी तीसरे व्यक्ति के जरिए लॉरेंस गैंग के टच में आया। इसलिए मुंबई पुलिस इस मामले में जालंधर से जानकारी जुटा रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes