वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
पंजाब के फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता पर 25 राउंड फायरिंग हुई है। दो बाइक सवार गैंगस्टरों ने AAP नेता के घर अंधाधुंध फायरिंग की और 5 करोड़ रुपए की फिरौती की धमकी देकर गए।
दरअसल, युद्ध नशा विरोधी कोऑर्डिनेटर दिलजीत राजू दरवेश के घर पर गैंगस्टरों ने पहले अंधाधुंध फायरिंग की और बाद में धमकी भरी चिट्ठियां फेंक गए। पर्चियों पर राजा काला गैंग और 5 करोड़ रुपए लिखा था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
कौन हैं दलजीत राजू?
दलजीत राजू फगवाड़ा की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। वह पहले कांग्रेस से जुड़े हुए थे और जिला कपूरथला के प्रधान भी रह चुके हैं। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान के नजदीकी माने जाते हैं। इसके अलावा वह सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल के भी बेहद करीबी बताए जाते हैं। दलीजत फगवाड़ा देहती कांग्रेस के प्रधान भी रह चुके है। उनका फगवाड़ा के 91 गांवों बहुत रसूख रखते है।

