वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
शादी डाट काम माध्यम से लड़कियों के साथ ठगी करने वाले एक जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपनी प्रोफाइल में कनाडा का नागरिक बताया गया। जांच-पड़ताल में बिल्कुल फर्जी पाया गया। कथित अपराधी हरपाल सिंह जिला बरनाला का रहने वाला हैं। उसके कब्जे से एक कार, बहुमूल्य मोबाईल बरामद कर लिए। प्राथमिक जांच में सामने आया कि कथित अपराधी दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब की रहने वाली 50 लड़कियों को अपना शिकार बना चुका हैं। लगभग 60 लाख की ठगी करने की बात सामने आई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि यह केस उनके लिए काफी चुनौती था। क्योंकि, कथित अपराधी के खिलाफ शिकायत देने वाला कोई नहीं था। एक ठगी का शिकार हुई लड़की ने हिम्मत जुटाकर पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को काफी गंभीरता से लिया। इस केस पर एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने हर पहलू पर अपनी जांच आरंभ की। टीम को किसी प्रकार से कथित अपराधी की जानकारी हासिल हुई। उसे टीम ने दबौच लिया।
टीम ने उसके मोबाइल को कब्जे में लिया। मोबाइल की जांच आरंभ हुई तो उसमें ठग की शिकार होने वाली कुल 50 लड़कियों की तस्वीर सामने आई। पता चला है कि ठग ने लगभग 60 लाख ठगे हैं। जांच में सामने आया कि ठग लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। विडंबना, इस बात की भी है कि एक पीड़िता के अलावा कोई भी पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुई। अगर अन्य पुलिस के समक्ष शिकायत लेकर आ जाए तो इस केस में पुलिस को काफी फायदा पहुंच सकता हैं। सभी को इंसाफ भी मिल सकता हैं।
इस पेशे की भी हुई ठग की शिकार
जांच-पड़ताल में मालूम हुआ कि ठग ने प्रोफेसर से लेकर डॉक्टर पेश वाली लड़कियों को भी अपनी ठगी का शिकार बनाया। उनके साथ पहले दोस्ती की। फिर शादी के लिए शारीरिक संबंध बनाए। उनसे लाखों की ठगी भी मारी। पता चला है कि उन्हें कनाडा नागरिक होने का विश्वास तक दिलाया। पुलिस जांच-पड़ताल में पासपोर्ट से लेकर आधार कार्ड तक फर्जी पाए गए। परिवार काफी गरीब बताया जा रहा हैं। इसकी हरकत से सभी का सिर शर्म से झुक चुका हैं।