BREAKING NEWS…तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार की जान ले ली

BREAKING NEWS-CREDIT-BY-SNE-NEWS

SNE NETWORK.JALHANDAR.

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार की जान ले ली। लंबा पिंड चौक फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण निवासी गुरु नानकपुरा के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शी कपिल के मुताबिक, वह हाईवे से गुजर रहा था तभी तेज रफ्तार वेन्यू कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक युवक 10 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय दुकानदार मनजीत कुमार ने भी बताया कि उनके सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी और चालक बिना रुके भाग निकला। घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार कार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरनाक परिणामों की चेतावनी देता है।

100% LikesVS
0% Dislikes