वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।

अभी-अभी जालंधर से बड़ी अपटेड सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों भार्गव कैंप में हुई लूटपाट मामले में 3 कथित अपराधियों को पकड़ने में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हासिल हुई। सभी की गिरफ्तारी राजस्थान के अजमेर से हुई। इनकी पहचान कुशल, गगन और करण के रूप में हुई है। पता चला है कि अपराधियों का गुनाह की दुनिया से पहले ही पुराना नाता जोड़ा है। पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज है। जालंधर में सभी के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज होने से केस की संख्या में और इजाफा हो चुका है।

बता दें कि लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई थी। उसके उपरांत पुलिस ने हर तकनीकी पहलू को आजमा कर , सभी को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया। लूट का सामान बरामद हुआ कि नहीं, फिलहाल, पुलिस के किसी अधिकारी ने इस बारे पुष्टि नहीं की। पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने दावा किया कि जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया जा सकता है।

..जानिए, क्या है इनका आपराधिक रिकार्ड
सूत्रों से पक्का पता चला है कि विजय ज्वेलर को लूटने वाला मुख्य आरोपी कौशल ने लांबड़ा में हत्या भी की थी। पुलिस ने हत्या मामले का रिकॉर्ड मंगवाया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि हत्या वर्ष 2021 में हुई थी। इस मामले में उसे 10 साल की कैद हुई थी। इसके बाद वह 4 साल की कैद काटकर बेल पर आया था। जालंधर के अलग-अलग थानों में इस पर 6 पर्चे हैं। इनमें एनडीपीसी, लड़ाई-झगड़े के भी केस दर्ज हैं। विजय ज्वेलर्स लूट का दूसरा आरोपी गगन है। उस पर भी विभिन्न थानों में शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। थाना भार्गव कैंप पुलिस ने बताया कि तीनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

