वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
अभी अभी पंजाब के जिला जालंधर में स्थित आदमपुर से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर एक स्टूडेंट की पुरानी रंजिश की वजह से गोली मार कर हत्या कर दी गई। जांच में सामने आया कि पहले उसके मोटरसाइकिल को बदमाशों ने बुरी तरह से टक्कर मारी थी। घटना से जुड़ी सभी तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। मरने वाले युवक की पहचान केसर धामी के तौर पर हुई। क्षेत्र में दहशत का माहौल पाया जा रहा हैं। घटना को लेकर सरकार तथा पुलिस के खिलाफ काफी उंगलियां उठ रही हैं। फिलहाल, इस मामले को लेकर पुलिस के किसी शीर्ष अधिकारी ने कोई बयान जारी नहीं किया।
जानिए, वो अफरा तफरी माहौल
जानकारी के अनुसार, केसर धामी पिछले कुछ दिनों से अपने दोस्त भूपेंद्र सिंह के पास रहने आया था। भूपेंद्र ग्राम प्याला का रहने वाला है। केसर, भूपेंद्र और उनका तीसरा दोस्त गगन, तीनों एक ही बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर कॉलेज पहुंचे थे। दोपहर करीब 3 बजे जब वे कॉलेज का काम निपटाकर वापस लौट रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर गोलियां दाग दी। केसर के सिर पर गोली लगने से तत्काल मौत हो गई, जबकि, शेष बच गए।

