BREAKING NEWS…जानिए, पंजाब के किस हिस्से में धू-धू कर जली थार….कैसे हुई पूर्व सरपंच की मौत, पढ़े, खास रिपोर्ट में….?

THAR-CAR-BURNT-AT-JALANDHAR-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

अभी-अभी पंजाब के शहर जालंधर से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रामा मंडी के पास एक थार स्कूटी से टकराने के उपरांत धू-धू कर जल गई। इस हादसे में पूर्व सरपंच की मौत हो गई। हादसे से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। राहत कार्य जारी है। एक्सीडेंट की सूचना मिलने के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) की टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। मृतक की पहचान गांव नौली के पूर्व सरपंच हरदेव सिंह के रूप में हुई है। जो रामा मंडी से वापिस अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने उसे टक्कर मार दी।


मौके पर पहुंचे एसएसएफ के एएसआई द्वारका दास ने बताया कि थार में पूरा परिवार सवार था। टक्कर के बाद थार चालक मौके से भाग गया। इस दौरान वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थी। दोनों वाहनों को रोड से हटाया और ट्रैफिक को सही ढंग से चालू किया। थाना रामा मंडी की पुलिस मामले की जांच कर रही है और थार की नंबर प्लेट से मालिक की पहचान कर रही है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में आग लगने से धमाका भी हुआ था।

67% LikesVS
33% Dislikes