वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
पंजाब की कानून व्यवस्था का हाल, इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब प्रदेश के बड़े तथा उंचे कद की राजनीति से संबंध रखने वाले लोगों के खिलाफ अपराधियों द्वारा सरेआम अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला, जालंधर के विधानसभा क्षेत्र आदमपुर के कांग्रेसी विधायक के भांजे से जुड़ा है, जिसका अल-सुबह बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया। कत्ल को अंजाम देने वाले अपराधियों की कुल संख्या 10 बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने वाले सभी अपराध जगत से जुड़े है। गैंगस्टर तथा बदमाशों के साथ संबंध होने की बात को पुलिस बिल्कुल ही नहीं नकार रही है। फिलहाल, पुलिस ने 3 कथित अपराधी कमलजीत सिंह निवासी बडाला, सुरिंदर सिंह और जोरावर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्कार्पियो भी बरामद कर ली है।
जानिए..क्या कहा विधायक नेकोटली ने एक ऑडियो जारी करके बताया कि पिछली रात ब्यास गांव के रहने वाले उनके भांजे सनी का एक मामूली विवाद के बाद कत्ल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह कत्ल 7-8 लोगों द्वारा सरेआम किया गया। सनी का छोटा-सा विवाद हुआ था, जिसके बाद हमलावरों ने उसका कत्ल कर दिया।
वहीं सनी के साथ जा रहे उसके दो साथियों को बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को पकड़कर सजा देने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई।
पुलिस ने की तीव्र कार्रवाई
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। हत्या का केस दर्ज करके जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, विधायक का भांजा होने से केस हाई प्रोफाइल हो गया है। कांग्रेसी सांसद चरणजीत चन्नी, कैंट से विधायक परगट सिंह ने इस हत्याकांड की निंदा करते हुए हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की