SNE NETWORK.JALHANDAR.

फिल्लौर के गांव घुड़का में किसान और बसपा नेता ने गोली मारकर मजदूर की हत्या कर दी। घटना शाम 6 बजे के करीब है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मौके पर पहुंचे डीएसपी फिल्लौर भरत मसीह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। मृतक की पहचान 25 साल के मनोज कुमार के तौर पर हुई है। मनोज गांव में 8 साल से रह रहा था और शादीशुदा था।
पुलिस ने बताया कि मनोज मूल रूप से बिहार के मोतिहारी का रहने वाला था। आरोपी की पहचान जसप्रीत उर्फ जस्सा के तौर पर हुई है। आरोपी शाम साढ़े 4 बजे के करीब गांव की ही वर्कशॉप पर ट्रैक्टर ठीक करवा रहा था। इस बीच मनोज भी वहां पहुंच गया। आरोपी ने मनोज को खेत से सरसों काटने के लिए कहा था और बाद में मना कर दिया। मनोज अपनी आधी दिहाड़ी के 600 रुपए मांगने लगा तो जस्सा ने उसे गाली दे दी। गाली सुनते ही मनोज ने वर्कशॉप में पड़ रॉड उठा ली। इस दौरान दोनों में हाथपाी की नौबत आ गई। गुस्से में आकर जस्सा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से 3 फायर किए। एक मनोज के कंधे तो दूसरा छाती में लगा। 20 मिनट तक मनोज घटना स्थल पर तड़पता रहा। 112 एंबुलेंस पहुंचने तक उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी नितिन कुमा जिसने पूरी घटना को देखा। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

गांव घुड़का की वर्कशॉप पर गोली लगने के बाद जमीन पर गिरा मनोज कुमार। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)
बताया जा रहा है कि आरोपी जस्सा ब्लॉक समिति के चुनाव लड़ चुका है और बसपा नेता और नंबरदार भी है। घटना के बाद जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा मौके से फरार हो गया था। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी भरत मसीह और थाना गोराया के एसएचओ पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस मौके डीएसपी भरत मसीह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्दी ही दोषी को गिरफ्तार करके हत्या के असल कारण का पता लगाया जाएगा।

