BREAKING NEWS…सपा सेंटर पर चल रहा था सेक्स रैकेट…पुलिस रेड करने पहुंची तो उन्हें भीतर ही बंद कर दिया

POLICE-RAID-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA/JALHANDAR.

स्पा सेंटर पर रेड करने आई पुलिस टीम सेंटर के अंदर ही फंस गई। इसके बाद टीम को सीढ़ी लगाकर निकाला गया। - Dainik Bhaskar

स्पा सेंटर पर रेड करने आई पुलिस टीम सेंटर के अंदर ही फंस गई। इसके बाद टीम को सीढ़ी लगाकर निकाला गया(CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

जालंधर के पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में रेड करने गई पुलिस की टीम ही फंस गई। टीम में एक महिला समेत 4 पुलिसकर्मी थे। इन्हें स्पा सेंटर के कर्मचारी और मालिक बिल्डिंग में बंद कर भाग गए। वे बाहर से ताला लगा गए थे। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक टीम स्पा सेंटर की बिल्डिंग में ही फंसी रही। उनके साथ आए टीम के अन्य कर्मियों ने सीढ़ी का इंतजाम कर अंदर फंसे कर्मियों को खिड़की से निकाला।

स्पा सेंटर पर रेड के दौरान बाहर मौजूद पुलिसकर्मी। सेंटर संचालक शटर गिराकर भाग गया था, इसलिए पुलिस अंदर नहीं जा सकी।

स्पा सेंटर पर रेड के दौरान बाहर मौजूद पुलिसकर्मी। सेंटर संचालक शटर गिराकर भाग गया था, इसलिए पुलिस अंदर नहीं जा सकी। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

जालंधर के थाना-7 की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक और अवैध धंधे चलाए जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने योजनाबद्ध तरीके से वहां रेड करने का फैसला किया। स्पा सेंटर के मालिक को पुलिस के आने की भनक पहले ही लग गई थी। पुलिस के अंदर दाखिल होने से पहले ही शातिर मालिक ने स्पा सेंटर का मुख्य शटर बाहर से लॉक कर दिया और अपने स्टाफ के साथ पिछले रास्ते से भाग गया।

दूसरी बिल्डिंग का सहारा लेकर पुलिस अंदर घुस गई, लेकिन बाहर नहीं निकल सकी।

दूसरी बिल्डिंग का सहारा लेकर पुलिस अंदर घुस गई, लेकिन बाहर नहीं निकल सकी। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

पुलिस टीम ने जब देखा कि मुख्य दरवाजा बंद है, तो उन्होंने साथ वाली इमारत के रास्ते अंदर दाखिल होने की कोशिश की। पुलिस टीम जब साथ वाली बिल्डिंग के जरिए स्पा सेंटर के ऊपरी हिस्से की जांच करने पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों ने चतुराई दिखाते हुए उस इमारत के निकास द्वार को भी नीचे से लॉक कर दिया। स्थिति तब और भी संदिग्ध हो गई जब पुलिस ने देखा कि स्पा सेंटर के दरवाजे बंद थे, लेकिन अंदर एयरकंडीशन (AC) चल रहे थे। इससे यह साफ हो गया कि पुलिस के पहुंचने के चंद मिनट पहले ही लोग वहां से भागे हैं।

कैद हुए कर्मियों को सीढ़ी के सहारे बाहर निकालते पुलिसकर्मी।

कैद हुए कर्मियों को सीढ़ी के सहारे बाहर निकालते पुलिसकर्मी। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी और तीन पुरुष मुलाजिम करीब डेढ़ घंटे तक बिल्डिंग के अंदर फंसे रहे। बाहर खड़ी पुलिस टीम ने चाभी ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन जब कोई रास्ता नहीं बचा तो तुरंत मौके पर सीढ़ी मंगवाई गई। भारी मशक्कत के बाद सीढ़ी लगाकर खिड़की के रास्ते से महिला और पुरुष कर्मचारियों को एक-एक कर नीचे उतारा गया।

100% LikesVS
0% Dislikes