CCTV-VIRAL-PICTURES…..2 मिनट में हमलावर दीवार फांदकर घर में घुसे……10 मिनट में तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर फरार हो गए..पुलिस जांच में जुटी..?

UNIDENTIFIED-ATTACKERS-CAPTURED-CCTV-CAMERA-JALANDHAR-CASE

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

POLICE-NOTED-STATEMENT-OF-JALANDHAR-VICTIM-FAMILY

अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर परिवार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। एक परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसमें एक महिला की हालत को गंभीर बताया जा रहा है। घटना सोमवार-मंगलवार मध्यकालीन रात 2 बजे के करीब की बताई जा रही हैं। घटना जालंधर में स्थित अलावलपुर में हु​ई। तेजधार हथियारों से लैस होकर आए हमलावरों की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों के हाथों में तेजधार हथियार दिखाई दे रहे है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी की कोई पुष्टि नहीं हुई। क्षेत्र में दहशत का माहौल पाया जा रहा हैं। 

पीड़ित परिवार तथा पड़ोसियों ने बताया कि तड़के करीब 2 बजे 6 अज्ञात हमलावर हथियारों से लैस मोहल्ला रामगढिय़ा में परमजीत, बेटा हरिदास के घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। उस समय पूरा परिवार तथा आसपास के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक आवाज से पारिवारिक सदस्यों की नींद खुल गई।


जब वे देखने उठे कि कौन है, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर हथियारों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। चीख पुकार की आवाजें सुनकर पड़ोसी भी उठकर उनके घर आ गए। लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि 10 मिनट में ही अज्ञात हमलावरों ने घर के मुखिया परमजीत, पत्नी राजेंद्र कौर, 2 बेटे गौरव कुमार और विक्की कुमार को बुरी तरह घायल कर दिया।


उधर, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी देते कहा कि मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं। सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान की जा रही है। जल्द पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल, हमले का अभी कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ। जांच के उपरांत सारी स्थिति एकदम साफ हो जाएगी। 

100% LikesVS
0% Dislikes