CRIME…..यहां पर मिली 2 लाश….फैली सनसनी….किसने दिया वारदात को अंजाम…पुलिस जुटी जांच में…..?

BREAKING NEWS CREDIT BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

नशा छुड़ाओ केंद्र से फरार हुए दोनों युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव सिंहपुर में देर रात शराब के ठेके के पास दोनों के शव बरामद मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान गुरसेवक सिंह (35) निवासी कोटली (होशियारपुर) और नवदीप सिंह (30) निवासी काला संघियां (कपूरथला) के रूप में हुई है। मामला, पंजाब के जालंधर शहर से जुड़ा है। पुलिस व सिविल प्रशासन इस मामले की जांच में जुट चुका है। 

…जानिए, क्या है पूरा मामला


जानकारी के अनुसार, दोनों युवक नशा छुड़ाओ केंद्र बुल्लोवाल (होशियारपुर) से 3 अक्टूबर को भाग गए थे। इसके बाद वे गांव सिंहपुर स्थित शराब ठेके पर अपने परिचित सुखबीर सिंह के पास पहुंचे। उनके साथ एक और युवक जगजीत सिंह उर्फ शाका निवासी रिहाना जट्टां (होशियारपुर) भी था। बताया गया कि तीनों ने ठेके पर कुछ देर रुक कर शराब पी और कहा कि उन्हें नींद आ रही है। दोनों युवक वहीं लेट गए, लेकिन बाद में जब उन्हें उठाने की कोशिश की गई तो वे बेहोश मिले। यह देखकर शाका मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया।


स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस टीम ने दोनों युवकों को सरकारी अस्पताल काला बकरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इसमें एक को हिरासत में लिया है। पता चला है कि युवकों के शरीर पर कुछ निशान थे। 

100% LikesVS
0% Dislikes