ENCOUNTER AT JALANDHAR….बदमाश को लगी गोली..पुलिस अस्पताल लेकर गई….जानिए, क्या था पूरा मामला

ENCOUNTER-JAL-IMAGE-SNE-4.10.25

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

जालंधर में देहात पुलिस ने शनिवार शाम सवा 7 बजे आदमपुर एरिया के गांव हरिपुर में एक बदमाश का एनकाउंटर किया है। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है। उसे पुलिस अस्पताल लेकर गई हैं। बदमाश के यहां आने की पुलिस को पहले से सूचना थी। पुलिस ने उसकी तलाश में नाका लगा रखा था। जैसे ही आरोपी बाइक पर आया तो उसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन उसने भागने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस पर फायर किया। 

क्रॉस फायरिंग में आरोपी को गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि कुछ ही देर में आरोपी के बारे में खुलासा किया जाएगा। इससे पहले दोपहर में लुधियाना में पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन हत्याकांड के आरोपी निहंग गुरप्रीत को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। उसे 2 गोलियां लगीं थीं।

100% LikesVS
0% Dislikes