वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
किसान आम-जनता को परेशान कर रहे है। आम-जनता को अब ट्रेन में भी सफर करना मुश्किल हो रहा हैं। क्योंकि, किसानों के धरने की वजह से रेलवे को 6 यात्री ट्रेन रद्द करनी पड़ीं। वहीं, 8 ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट, 6 को शार्ट ओरिजिनेट और 10 ट्रेनों के रूट में बदलाव करना पड़ा। जालंधर सिटी-जैजों दोआबा, जालंधर सिटी-लुधियाना, लुधियाना-लोहियां खास और जालंधर सिटी-नकोदर के बीच सभी यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
रेल अधिकारियों के मुताबिक अमृतसर और साहनेवाल जंक्शन पर किसानों का धरना लगे होने के कारण 6 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा जबकि 24 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। टिकटों के रिफंड के लिए काउंटरों की व्यवस्था की गई। कई गाड़ियां रास्ते में खड़ी करनी पड़ी है, उन यात्रियों के खानपान की व्यवस्था रेलवे ने की है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की टिकटों का 5 लाख रुपये का रिफंड किया है।