वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
यहां पर एक बड़े डॉक्टर पर गोलियां बरसा दी गई। गोली डॉक्टर के पांव पर लगी है। मामला, पंजाब के जालंधर शहर से जुड़ा है। घायल डॉक्टर की पहचान किडनी रोग विशेषज्ञ राहुल सूद के तौर पर हुई। वारदात अर्बन एस्टेट फेज-2 की सुपर मार्केट के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि वहां पर वह कुछ खरीदारी करने के लिए पहुंचे थे। वारदात को अंजाम देने वालों की कुल संख्या 2 बताई जा रही है। किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर केस की जांच आरंभ कर दी। मौके वारदात से हासिल सीसीटीवी फुटेज की मदद भी ली जा रही है।
..समझिए, इस रिपोर्ट में क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, डॉ. सूद अर्बन एस्टेट फेज-2 की सुपर मार्केट के बाहर खरीदारी के लिए अपनी कार में थे, तभी हमलावरों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस वारदात के बाद आसपास के दुकानदारों और लोगों में डर का माहौल है। एसीपी रूपिंदर कौर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

