JALANDHAR–दरिंदगी की हदें पार…..बेटी जैसी लड़की को विदेश ले जाने की बात पर किया लगातार 14 माह दुष्कर्म, 8 माह की हुई गर्भवती

वरिष्ठ पत्रकार.खन्ना (लुधियाना)। 

एक किशोरी के साथ दरिंदगी की सभी हदें पार की गई। अमेरिका ले जाने का झांसा देकर 14 माह तक दुष्कर्म किया गया। 8 माह की गर्भवती होने के उपरांत दरिंदे ने उसके साथ अपना रिश्ता-नाता तोड़ दिया। पीड़ित युवती के परिवार को पता चला तो वह पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे। खन्ना के रहने वाले कथित अपराधी अजनदीप सिंह उर्फ धन्ना के खिलाफ धारा 376 तथा पॉक्सो एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई। 

प्राथमिक जांच में पता चला है कि कथित अपराधी लोगों को विदेश भेजने का काम 2 नंबर में करता है। किसी प्रकार से सरकार द्वारा लाइसेंस नहीं लिया गया। कई लोग, इस दरिंदे के शिकार हुए है। कई लोगों इसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाने के लिए थाना पहुंच रहे है। लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने की बात भी पुलिस जांच में सामने आ रही है। कितने लाख की धोखाधड़ी हुई, फिलहाल, पुलिस ने जांच का विषय बताते हुए इस बात की पुष्टि नहीं की। 

पीड़ित किशोरी के मुताबिक, विदेश जाने के लिए उत्साहित थे। किसी ने कथित अपराधी के बारे बताया कि वह विदेश भेजता है। उसने अपनी बातों के जाल में उसे फंसा लिया। मित्रता की तथा उसके उपरांत शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। उसे भरोसा दिया कि वह अमेरिका अपने साथ ले जाएगा। आरोप लगाए कि उक्त अपराधी ने लगातार 14 माह अलग-अलग जगह ले जाकर बिना उसकी मर्जी दुष्कर्म किया। 

अब वह गर्भवती हो गई। बताया कि 8 माह का बच्चा उसकी कोख में पल रहा है। यह बात सुनकर कथित अपराधी ने उसके साथ रिश्ता तोड़ लिया। परिवार को पूरी बात का पता चला तो पुलिस के पास गए। बताया जा रहा है कि कथित अपराधी खुद 46 वर्ष का है। पहले से शादीशुदा होने के बात भी सामने आई। 

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बयान दिया कि मामला कथित अपराधी के खिलाफ दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी के लिए निरंतर छापेमारी जारी है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल करवा लिया गया। हर प्रकार से पीड़ित किशोरी को मदद दी जा रही है। पूरा-पूरा इंसाफ किया जाएगा। पुलिस पीड़ित के साथ खड़ी है। किसी से घबराने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes