वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
पंजाब के दूसरे बड़े शहर जालंधर में गुंडागर्दी तो आम बात हो चुकी है। रात को बाहर निकलना आम लोगों के लिए खतरे से कम नहीं है। मामला, यहां की जवाहर नगर मार्केट से जुड़ा है। एक दंपती पर कुछ अज्ञात गुंडो ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले की वजह कार की टक्कर होना बताई जा रही है। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचा दिया। सुराजगंज के रहने वाले (दंपति) पति जॉर्ज, पत्नी रोजी के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी कैमरा की मदद से हमलावरों की पहचान की जा रही है। किसी की गिरफ्तारी के बारे अभी तक पुलिस ने पुष्टि नहीं की। मामला, सोमवार की रात्रि 11 बजे का बताया जा रहा है। दंपति घर में सवार होकर शादी का समागम अटेंड कर वापस घर लौट रहा था। मालूम हुआ कि हमलावरों ने कार को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।
इलाका सुराजगंज के रहने वाले दंपति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोमवार की रात्रि 9 बजे अपने किसी खास की शादी समागम में शिरकत करने के लिए कार में सवार हो गए। वहां से 11 बजे के करीब फ्री हो गए। घर में सवार होकर घर लौट रहे थे। जवाहर नगर के पास पहुंचे तो एक कार में सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को बुरी तरह से टक्कर मार दी। इस बात का विरोध किया तो झगड़ा करना शुरू कर दिया। कार से तेजधार हथियार से उन पर हमला बोल दिया। बुरी तरह से चोटिल हो गए। कार को भी तेजधार हथियार से तोड़ा गया। बुरी तरह से कार क्षतिग्रस्त हो गई। किसी ने झगड़ा नहीं छुड़ाया। सभी मूकदर्शक बन खड़े रहे। हमलावर वहां से फरार हो गए।
किसी तरह से पुलिस कंट्रोल रूप में सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल हालत में पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची। घायलों के बयान पर पुलिस ने लगभग आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी कैमरा की मदद से हमलावरों की पहचान की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द हमलावर सलाखों के पीछे होगें। अलग-अलग टीम इस केस पर काम कर रही है। किसी सूरत में उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

