वरिष्ठ पत्रकार.फिल्लौर (जालंधर)।
पिछले दिनों खेत में मिली गली सड़ी लाश की हत्या के मामले को सुलझाने का पुलिस ने दावा किया। मामला, जालंधर के फिल्लौर से जुड़ा हैं। वारदात को अंजाम देने वाली एक महिला सहित कुल 5 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के उपरांत एक के पकड़े जाने की पुलिस ने पुष्टि कर दी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला ने अपने प्रेमी को अपने रास्ते से हटाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। शव को खुर्दबुर्द करने की नीयत से खेत में फेंक दिया गया था।
एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि मृतक के रिश्तेदार ने पूर्व में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को एक अज्ञात शव खेत से हासिल हुआ। जांच-पड़ताल में खुलासा हुआ कि शव 35 वर्षीय हुकमचंद का था। रिपोर्ट दर्ज करने वाले ने बताया कि मृतक का किसी महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिछले 6 माह से महिला मृतक के बीच अनबन चल रही थी। दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ।
इस बीच महिला का चक्कर किसी अन्य के साथ चल गया। पहले प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए महिला तथा दूसरे प्रेमी ने एक योजना बनाई। योजना के तहत प्रेमी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विद्यासागर का गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया। किसी को शक न हों, इसलिए रात के समय शव को एक खेत में फेंक दिया।
अपराधियों की हुई पहचान
रुपिंदर उर्फ काटो , संजीव कुमार निवासी केशवपुर जिला सुल्तानपुर (यूपी) , सन्नी पटेल निवासी कोट खालसा, अमृतसर, विनोद कुमार निवासी गांव न्यूडिया जिला प्रतापगढ़ (यूपी) और एक अज्ञात युवक को तौर पर पहचान हुई। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लेने की पुष्टि कर दी। अन्य फरार बताए जा रहे हैं। अदालत में पेश करने के उपरांत 2 दिन के लिए पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।