JALANDHAR BREAKING—-इस हादसे ने घर का इकलौता बेटा छीना निकला था घर से जरुरी काम के लिए…….तीखा मोड़ ने छीन ली जिंदगी, परिवार को रो-रोकर है बुरा हाल

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

इस हादसे से एक बुलेट सवार की जान चली गई। जबकि, कार सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो चुका है। हादसा, रामा मंडी के पास एक तीखे मोड़ पर हुआ। प्राथमिक जांच में पता चला है कि  बुलेट  चालक काफी तेज गति से चला रहा था। तीखे मोड पर अपना नियंत्रण खो बैठा।घायल मां चिंतपूर्णी दरबार से माथा टेक परिवार सहित वापस घर लौट रहा था। घायल की हालत भी काफी चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक पीछे से कपूरथला का रहने वाला है। पुलिस की सड़क सुरक्षा फोर्स ( SSF  ) ने  जांच आरंभ कर दी। शव का पोस्टमार्टम अस्पताल में हो रहा है। 

दलजीत सिंह अपने  बुलेट  पर सवार होकर जा रहा था। बोल्ट काफी तेज गति से चला रहा था। रामा मंडी पर स्थित एक तीखा मोड़ आया। सामने से आ रही कार के साथ टक्कर हो गई।  वह जमीन पर गिर गया। जबकि, कार चालक मनदीप सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। किसी राहगीर ने पुलिस की एसएसएफ टीम को फोन पर सूचित किया। टीम 10 मिनट के भीतर पहुंच गई। बुरी तरह से घायल दोनों को अस्पताल पहुंचाया। 

अस्पताल में चिकित्सकों ने दिलजीत को मृत घोषित कर दिया। कार चालक मनदीप की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। आईसीयू में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम हो चुका है। शव वारिसों के हवाले कर दिया गया। परिवार में काफी मातम का माहौल है। पता चला है कि परिवार का इकलौता बेटा था। किसी आवश्यक काम के लिए घर से बाहर गया था। 

हादसों का है मोड

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रामा मंडी में एक तीखा मोड़ है। मोड़ काफी खतरनाक है। यहां पर स्पेशल दिशा -निर्देश लिखा गया कि इस मोड पर वाहन चालक काफी धीरे गति से अपना वाहन चलाए, इसके बावजूद लोग इससे सबक नहीं लेते है। कई बार इस मोड की वजह से सड़क हादसे हो चुके है। जान गंवाने वालों की लंबी सूची है। राहगीरों ने मांग की कि यहां पर पुलिस पोस्ट स्थापित की जाए जोकि वाहन चालकों को धीरे से निकलने के लिए जागरूक किया जा सकें।  

100% LikesVS
0% Dislikes