वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
परिवार की पिटाई से आहत एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला, पंजाब के जालंधर शहर से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि युवती का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती रात्रि परिवार ने बेटी को अपने प्रेमी से फोन पर बात करते पकड़ लिया। उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी गई। फिलहाल, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई कर दी। पता चला है कि प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके पीछे कारण क्या रहा, पुलिस ने अब तक स्पष्ट नहीं किया। बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई को लेकर प्रेमी के परिवार वालों ने ऐतराज जताया है तथा पुलिस से उसे रिहा करने की गुहार लगाई।
बच्चे अक्सर मां-बाप के लाडले होते है। परिवार हमेशा उनके ऊपर नजर रखता है कि कहीं उनका बच्चा गलत रास्ते पर नहीं चल पड़े। जालंधर के एक परिवार को अपनी 20 वर्षीय युवती का किसी के साथ प्रेम-प्रसंग का पता चला तो उन्होंने अपनी बेटी की बुरे तरीके से पिटाई कर दी। युवती ने भीतर से कमरे को बंद कर लिया। ऊंची-ऊंची रोने लगी। देर रात्रि को उसने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार को पता चला तो एकदम दंग रह गया।
सूचना पाकर स्थानीय पुलिस पहुंची। पुलिस ने युवती का शव कब्जे में ले लिया। पता चला है कि प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। किस बात पर लिया गया, इस बारे पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया। उधर, लड़के वालों के परिवार ने पुलिस कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि उनका बेटा एकदम बेकसूर है। प्यार करना कोई गुनाह नहीं है। गलती क्या है, उस बारे बता नही रहे है। उनके साथ पुलिस सरासर धक्का कर रही है। हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इंसाफ नहीं मिला तो सड़क जाम किया जाएगा।

