JALHANDAR BREAKING/VIRAL-VIDEO…लकड़ी चुराने का आरोप…..पीट पीटकर कर दिया अधमरा….?

FIGHT-BETWEEN-SEVERAL-PEOPLES-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.JALHANDAR/LUDHIANA.

थाने में एक-दूसरे को थप्पड़-मुक्के मार हाथापाई होते दो पक्ष। - Dainik Bhaskar

थाने में एक-दूसरे को थप्पड़-मुक्के मार हाथापाई होते दो पक्ष। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

जालंधर के थाना भारगो कैंप में लकड़ी चुराने का आरोप लगाकर एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया। इसके बाद उसको थाने लाए। थाने में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा व धक्कामुक्की हुई। आरोप है कि ढाबा संचालक ने पुलिस की मौजूदगी में उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसकी बाजू तीन जगह से टूट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना रविवार शाम 7 बजे की जालंधर के दयोल नगर की है। डॉक्टर बीआर अंबेडकर सेल पंजाब शहरी के युवा प्रेजीडेंट सतीश कुमार खोसला ने बताया कि वह फाइनेंस का काम करता हैं। उसके पास काम करने वाले इंद्रजीत ने बताया कि उसके साले को किसी ने पीट दिया है। इंद्रजीत ने बताया कि साला जोबन बूटा मंडी में शेरू पंजाबी ढाबा के पास से निकल रहा था कि ढाबे के बाहर एक टेबल पड़ा था। इसकी लकड़ी जोबन ने उठा ली। उसने कहा कि उसे आग सेंकनी है। इस पर ढाबा संचालक ने चोरी के आरोप लगाकर मारपीट करनी शुरू कर दी।

मारपीट के दौरान उसकी बाजू को 3 जगह से तोड़ दिया और बाद पुलिस को शिकायत दे दी। इसके बाद पुलिस जोबन को थाने ले आई तो पीड़ित परिवार उनके पास मदद के लिए आया। वह परिवार के साथ थाने में पहुंचे तो ढाबा संचालक ने पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ थाने के अंदर मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उन्होंने गले में पहनी सोने की चेन तोड़ दी, जिसकी शिकायत उन्होंने थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी।

दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने नाम न बताते हुए कहा कि हमने अपने घर का दरवाजा उखाड़कर बाहर रखा था। उस दरवाजे को आरोपी ने तोड़ना शुरू कर दिया। जब उसे रोका और कारण पूछा तो उसने कहा कि उसने किसी को पीटना है, इसलिए लकड़ी चाहिए थी। उसे दरवाजा तोड़ने से हटाया तो युवक ने पत्थर मारने शुरू कर दिए। इसके बाद वह गालियां देने लगा और गंदे-गंदे इशारे करने लगा। इसके बाद कुछ लोगों की मदद से उसे काबू किया गया और थाने में पुलिस को सौंपा गया।

पीटने के आरोप सरासर झूठे हैं। उनकी तरफ से युवक को नहीं पीटा गया। युवक की बिरादरी के बहुत से लोग थाने में एकत्रित होकर धौंस दिखा रहे हैं। युवक पहले से ही नशेड़ी है और इसे चोटें भी पहले ही लगी हैं। थाना प्रभारी लखबीर ने कहा कि दोनों पार्टियों की बात सुनी जा रही है। दोनों पार्टियों के बयान लिखने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। युवक को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा है।

घटना की जानकारी देते पीड़ित पक्ष के सतीश कुमार।

घटना की जानकारी देते पीड़ित पक्ष के सतीश कुमार। (CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

सतीश कुमार ने बताया कि इंद्रजीत नाम का एक नशा करने वाला युवक (जो उनके साथी का साला है) बूटा मंडी में ‘पंजाबी रसोई’ के बाहर लकड़ी जलाकर आग सेकने की कोशिश कर रहा था। इस बात पर वहां के 5-10 कर्मचारियों ने उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस ने पहले राजीनामा करवा दिया था, लेकिन बाद में दबाव के चलते उसे दोबारा उठा लिया, जिसके पीछे उसकी मां नंगे पैर दौड़ती हुई आई।

  • जब सतीश कुमार (समाज सेवक के नाते) परिवार की मदद के लिए थाने पहुंचे और पुलिसकर्मी से सिर्फ इतना पूछा कि “ब्रदर क्या बात हो गई?”, तो पुलिस वाले और वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ बदतमीजी की। उन पर अचानक हमला किया गया, उनकी सोने की चेन तोड़ दी गई और उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं। सतीश कुमार का दावा है कि यह सब थाने के कैमरों में रिकॉर्ड है।
  • सतीश कुमार ने मांग की है कि पीड़ित लड़के का मेडिकल कराया जाए और आरोपियों पर धारा 302 (हत्या की कोशिश/गंभीर चोट) के तहत पर्चा दर्ज हो, क्योंकि लड़के की पसलियों और दिमाग की नस में गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने पुलिस के पक्षपाती रवैये पर सवाल उठाए और कहा कि वे इस मामले को CP धन प्रीत के संज्ञान में लाकर कानूनी कार्रवाई करेंगे।
युवक जोबन प्रीत जिसने मारपीट के आरोप लगाए।

युवक जोबन प्रीत जिसने मारपीट के आरोप लगाए। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

थाना भारगो कैंप के अधिकारी लखबीर सिंह ने बताया कि थाने में कुछ लोग युवक को लेकर आए थे। यहां इनमें किसी बात को लेकर तल्खी हो गई जिससे ये फिर से झगड़ गए। जब ये लोग झगड़ा कर रहे थे पुलिस अंदर बयान लिख रही थी पुलिस की मौजूदगी में कोई झगड़ा नहीं हुआ है। दोनों पार्टियों की बात सुनी जा रही है। दोनों पार्टियों के बयान लिखने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। युवक को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes