BIG-BREAKING…LPU के एक छात्र ने कर लिया ‘SUICIDE’

SUICIDE-BY-HANGMAN-NOOSE-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.PHAGWARA.

LPU के छात्र ने आत्महत्या की है। - फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

LPU के छात्र ने आत्महत्या की है। – फाइल फोटो

जालंधर के पास फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार, एक निजी PG में 21 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। छात्र कुछ दिन पहले ही यूनिवर्सिटी का हॉस्टल छोड़कर PG में रहने आया था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान सियाराम पटेल के बेटे अभिषेक पटेल के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चंदापुर गांव का रहने वाला था। गौरतलब है कि पिछले महीने LPU में छात्रा से रेप की सूचना पर बवाल हुआ था। इस दौरान छात्रों ने यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ की और यूनिमॉल को लूट लिया। इस मामले में जांच करते हुए पुलिस अब तक कई छात्रों और बाहरी लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

LPU में हिंसा के दौरान पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी गई थी। - फाइल फोटो

LPU में हिंसा के दौरान पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी गई थी। – फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार, LPU के पास मेहरू गांव स्थित लॉ गेट इलाका छात्रों की चहल-पहल के लिए जाना जाता है। 10 और 11 अक्टूबर की दरमियानी रात को इसी इलाके के एक निजी पीजी में 21 साल के एक छात्र ने फांसी लगाई है। वह अपने कमरे में पंखे से चादर बांधकर फंदे पर लटक गया। जब छात्र के दोस्तों और पीजी संचालक को इस घटना का पता चला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सतनामपुरा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए पास के सिविल अस्पताल भेज दिया।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक छात्र ने केवल कुछ दिन पहले ही इस पीजी को किराए पर लिया था। घटना वाले कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं, इस बारे में पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस आसपास के लोगों और छात्र के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने छात्र के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस का कहना है कि छात्र निजी वजहों से डिप्रेशन में था। इसके चलते उसने आत्महत्या की है। हालांकि, परिजन के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण जानने के लिए जांच की जा रही है।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###LPU###PHAGWARA###AUSTRIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###ROME###

100% LikesVS
0% Dislikes