वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
देश के विख्यात अंतरराष्ट्रीय शाकाहारी बॉडी बिल्डर और बॉलीवुड एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन ने वर्ष 2027 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। वह पंजाब के शहर जालंधर के रहने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।

यह कहीं बड़ी बात
घुम्मन ने अपने प्रशंसकों से पूछा है कि क्या उन्हें 2027 में किसी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ना चाहिए या फिर स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह चुनाव जीतकर पंजाब के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करेंगे। इससे उन्हें रोजगार हासिल होगा। अगर खेलों में रुचि बढ़ती है तो नशे की लत को भी खत्म किया जा सकता है।
इस रिपोर्ट में समझिए, कौन है वरिंदर सिंह घुम्मन
वरिंदर सिंह घुम्मन एक प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर हैं। उनकी लंबाई 6.2 फीट ऊंची है। वह दुनिया के इकलौते वेजीटेरियन बॉडी बिल्डर है। उनका जालंधर में अपना एक डायरी फॉर्म भी हैं। 100 से ज्यादा मवेशी उनके पास हैं। इस बात का दावा वह कई बार अपने साक्षात्कार में कर चुके हैं। बताया जाता है कि उन्होंने बचपन से ही बॉडी बिल्डिंग कंपटीशन में हिस्सा लेना आरंभ कर दिया। हैं। साल 2005 में वह पहली बार मिस्टर जालंधर चुने गए थे। वह उसी साल मिस्टर पंजाब बन गए।
तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद 2008 में वह मिस्टर इंडिया चुने गए। जिसके बाद उन्होंने अगले साल मिस्टर एशिया का कंपटीशन लड़ा और उसमें दूसरे नंबर पर रहे। वरिंदर के दादा हॉकी प्लेयर थे। पिता भूपिंदर सिंह कबड्डी खेलते थे।