EDITOR-IN-CHIEF.VINAY KOCHHAR.JALHANDAR/CHANDIGARH.
सदन में केंद्र का आम बजट पेश होने के बाद सीधे पंजाब पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूबे की तरक्की का रोडमैप पेश किया। उन्होंने काशी और पंजाब के संगम का जिक्र कर सूबे के युवाओं, उद्यमियों और किसानों को साधा। पीएम ने संत रविदास जी की जन्मभूमि को पंजाब में उनकी प्रेरणाभूमि से जोड़ते हुए भारत-ईयू के बीच हुई ट्रेड डील का लाभ पंजाब को कैसे मिलेगा, इस बारे में भी पंजाबियों को समझाने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री रविवार को संत श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के उपलक्ष्य में जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेकने पहुंचे थे।
डेरे के मंच से पीएम मोदी ने आध्यात्म, विकास, आत्मनिर्भरता और समान अवसर की बात करते हुए पंजाबियों को यह बताया कि पंजाब कभी केंद्र की प्राथमिकताओं से परे नहीं रहा है। चाहे बात औद्योगिक व कृषि विकास की हो, विनिर्माण की या फिर शिक्षा और स्वास्थ्य की, पीएम ने यह अहसास कराने की कोशिश की कि केंद्रीय नीतियों का फायदा पंजाब को हमेशा मिला है। पीएम मोदी ने दावा किया कि संत गुरु रविदास जी की ‘सभी को समान अवसर’ शिक्षाओं पर चलकर ही पंजाब में केंद्र समान विकास की धारणा से काम कर रहा है। सचखंड बल्लां में पीएम मोदी ने कहा, उन्हें काशी में संत रविदास जी की जन्मभूमि के दर्शन करने पंजाब से आए बहुत लोग मिलते हैं और उनसे सूबे की बात करते हैं। वे पंजाबियों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेंगे।
प्रधानमंत्री ने पंजाब को वीरभूमि कहते हुए यहां के कुशल युवाओं की तारीफ की और पंजाबियों को यह समझाया कि पिछले दिनों भारत और यूरोपियन यूनियन (ईयू) के बीच हुए व्यापार समझौते (ट्रेड डील) से सूबे को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा पंजाब की पहचान यहां के मेहनती लोगों से है, यहां के किसानों से है और पंजाब को कुशल युवाओं के लिए जाना जाता है। लिहाजा ट्रेड डील से पंजाब के युवाओं को बहुत फायदा होने वाला है। इस डील से जालंधर, लुधियाना और अमृतसर में कपड़ा व खेल उद्योग से जुड़े लाखों लोगों को फायदा पहुंचेगा और पंजाब के ट्रेड सेक्टर को यूरोप के 27 देशों में नए बाजार मिलेंगे। सूबे में मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ ब्रांडिंग, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक सेक्टर में भी रोजगार बढ़ेगा। फूड प्रोसेसिंग कारोबार से जुड़े जिलों का जिक्र करते हुए पीएम ने इस क्षेत्र में भी पंजाब की तरक्की का रास्ता दिखाया। पीएम ने साफ किया कि यह व्यापार समझौता पंजाब के युवाओं, उद्यमियों और किसानों के लिए बहुत बड़ा अवसर लेकर आया है।

डेरा सचखंड बल्लां में PM मोदी ने संत निरंजन दास के पैर छूकर संबोधन शुरू किया।
IMAGE

डेरा सचखंड बल्लां में श्रद्धालुओं को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी।
संत रविदास पर PM मोदी की 4 अहम बातें…
- आप सभी जानते हैं कि मेरा रिश्ता उस काशी से है, जो संत रविदास की जन्मभूमि है। काशी ने मुझे सेवा का मौका दिया। काशी के उन घाटों को मैंने छुआ है, जहां गुरु रविदास ने शिक्षा ली। यहीं से संत रविदास ने कहा था- मन चंगा तां कठौती च गंगा। संत श्री पीपल दास जी, संत श्री श्रवण दास जी के चलते गुरु रविदास के विचार जन-जन तक पहुंचे। मैं उन सब गुरुओं को भी प्रणाम करता हूं। समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़े कार्य डेरा करता है। समजासेवा के कई काम संत निरंजन दास की अगुआई में आगे बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए उन्हें हमारी सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया है।
- संतों ने हमेशा समानता की बात की है। इसी भावना को लेकर अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम भी महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। संत रविदास के जन्म को 6 सदियां बीत गईं। तबसे अब तक भारत ने कितने हमले झेले। कठिन समय में काशी में संत रविदास का जन्म हुआ। उन्होंने समाज को झकझोरा। हमें सिखाया…एकौ माटी के सब भांडे (सब एक ही मिट्टी के बने हैं)।
- गुरु रविदास ने बेगमपुरा बसाने की कल्पना की थी। उन्होंने कहा था कि ऐसा शहर होना चाहिए जहां कोई दुखी न हो, कोई वंचित न हो। मुझे संतोष है कि आजादी के इतने वक्त बाद देश अब मिशन मोड में संत रविदास के विचारों को लागू करने का काम कर रहा है। विकसित भारत संत रविदास जी के विचार से निकला है। हमें विश्वास है कि संत रविदास महाराज के आशीर्वाद से हम विकसित भारत के मिशन को पाकर रहेंगे।

डेरा सचखंड बल्लां में PM मोदी ने संत रविदास जी के दरबार में माथा टेका।
केंद्रीय बजट पर पंजाब के फायदे गिनाए…
- हमने आज ही बजट पेश किया। हमारी सरकार ने सड़क, पुल, बिजली, पानी, गरीबों को घर, सिंचाई के क्षेत्रों में निवेश किया है। इस बजट में इन क्षेत्रों में पहले से अधिक 17 लाख करोड़ का प्रावधान किया है। इससे आप सबको फायदा होगा, आपको अवसर मिलेंगे। इस बजट का फोकस लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर जैसे शहरों के विकास पर है। इसी तरह अन्य शहर भी शामिल हैं। पंजाब देश के उन चुनिंदा राज्यों में से है, जहां MSME का कल्चर है। इसलिए, इस बजट में पंजाब को ध्यान में रख MSME के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। बजट का फोकस एरिया खेल भी है। पंजाब तो इसमें पहले से बहुत आगे है। इसलिए, इस बजट में खेलो इंडिया का बड़ा फायदा पंजाब को होने वाला है। यहां से कोच निकलेंगे, प्लेयर निकलेंगे।
- PM मोदी के दौरे के PHOTOS…

डेरा बल्लां में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी।

डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे PM मोदी का स्वागत किया गया।

हलवारा एयरपोर्ट के नए बने टर्मिनल का प्रोटोटाइप देखते PM मोदी।

PM मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर आदमपुर एयरपोर्ट के नए नाम का अनावरण किया।

प्रधानमंत्री मोदी से पहले केंद्रीय मंत्री राजू, बिट्टू और पंजाब CM भगवंत मान हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे।
मास्टर स्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है।

डेरा सच्चखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास महाराज।
आदमपुर से जालंधर तक छतों पर पुलिस तैनात

जालंधर में रामामंडी के पास घरों की छत पर तैनात पंजाब पुलिस का मुलाजिम।

