POLITICS NEWS-पूर्व मंत्री 16 साल बाद बरी……बेटे ने लगाया था आरोप, राजनीति मैदान से रहे इतने साल आऊट, अब नई पारी का करेंगे अगाज़

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

कांग्रेस के पूर्व मंत्री को स्थानीय अदालत से बड़ी राहत मिल गई। वरिष्ठ अवतार हेनरी को दोहरी नागरिकता के मामले में अदालत ने बरी कर दिया। उनके खिलाफ जालंधर की स्थानीय अदालत में मामला चल रहा था। मामला, उनके दूसरी पत्नी के बेटे ने किया था। इस वजह से वह चुनाव भी नहीं लड़ सके। बेटा कांग्रेस की टिकट पर विधायक बना था। हेनरी परिवार ने अदालत से इंसाफ मिलने उपरांत धन्यवाद किया। सूत्रों से पता चला है कि उनकी दूसरी पत्नी का बेटा गुरजीत सिंह संघेरा उच्च न्यायालय में फैसले के खिलाफ जल्द एक याचिका दायर कर सकता है। फिलहाल, इस बात की किसी ने कोई पुष्टि नहीं की। 

यह था पूरा मामला

हेनरी पेशे से बस ट्रांसपोर्ट व्यापार से जुड़े है। काफी भारी संख्या में करतार नाम से बसें चलती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी है। वर्ष 1960 के करीब वह इंग्लैंड गए थे। 1962 में उन्हें वहां पर नागरिकता मिल गई। 1965 में उनका विवाह सुरेंद्र कौर से हो गया। बिना तलाक दिए जालंधर में दूसरी शादी रचा ली। इस बात का काफी लंबे समय उपरांत उनके बेटे गुरजीत सिंह संघेरा को पता चला। मामला 16 वर्ष पहले जालंधर की अदालत में पहुंचा। बेटे ने संगीन आरोप लगाया कि बाप ने उसकी मां को बिना तलाक दिए दूसरी शादी रची तथा दोहरी नागरिकता लेकर चुनाव लड़ने जा रहे है। इस बीच हेनरी को चुनाव में अपना नाम वापस लेना पड़ा तथा दूसरे बेटे को कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना पड़ा। लेकिन, अदालत ने पाया कि इस मामले में सबूतों का अभाव है, इसलिए, हेनरी को बरी करने का आदेश जारी किया। हेनरी के करीबी सूत्र से पता चला है कि वह अब राजनीति में फिर सक्रिय होने जा रहे है। लोस चुनाव में अपनी दावेदारी भी ठोक सकते है। 

100% LikesVS
0% Dislikes