SNE NETWORK.JALHANDAR.

जालंधर में आज (शुक्रवार को) किसान-मजदूर यूनियन संघ के बैनर तले विशाल रोष प्रदर्शन किया। किसानों और मजदूरों ने DC कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का विरोध मनरेगा योजना में सरकार द्वारा किए जा रहे उन बदलावों को लेकर है। इस दौरान किसानों ने बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के सरकार के फैसले पर कड़ा एतराज जताते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार इन जन-विरोधी फैसलों को वापस नहीं लेती, उनका संघर्ष जारी रहेगा और आने वाले दिनों में वे पूरे राज्य में आंदोलन को और तेज करेंगे। जिलेभर से आए किसानों और मजदूरों ने एकजुट होकर सरकार की नीतियों को चुनौती दी। यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार एक तरफ आम आदमी की सरकार होने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ ऐसी नीतियां लागू कर रही है, जो सीधे तौर पर गरीबों और किसानों की जेब पर डाका डाल रही है।

