PUNJAB …इस केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा- किसान नेता कर रहे पंजाब को बर्बाद

RAVNEET BITTU SNE IMAGE LATEST

SNE NETWORK.JALHANDAR

केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने कांग्रेस व विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर शब्दों के वार किए। उन्होंने कहा कि हरियाणा जीत लिया है, अब पंजाब में भाजपा को लाने की तैयारी है। पंजाब में 2027 के चुनावों में हर हाल में भाजपा सरकार बनाएगी, क्योंकि पंजाब की जनता ने अकाली व आप सरकार को आजमा लिया है।

बिट्टू ने टिकरी बॉर्डर व शंभु बॉर्डर पर डटे हुए किसानों पर भी निशाना साधा। बिट्टू ने कहा कि किसान बॉर्डर पर बैठे रहे व इन्होंने एक भी वोट नहीं डाली होगी। उसके बावजूद लोगों ने दूसरी पार्टियों को ठुकराते हुए दोबारा भाजपा पर भरोसा जताया व केंद्र में सरकार बनाई। बिट्टू ने कहा कि यह जितने भी किसान नेता बने हुए हैं, वह पंजाब को बर्बाद करने में लगे हैं। मंडियों में काफी दिनों से धान पड़ी हुई है। ऐसे में अब किसान नेता आकर उनकी मंडियों से धान को उठवाए। किसान नेता और प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों का दर्द नहीं समझ रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes