PUNJAB–इस हादसे से परिवार के 6 लोगों की चली गई जान….परिवार में छाया मातम

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

एक ही परिवार के 6 लोगों की जान चली गई है। मामला, पंजाब के जालंधर से जुड़ा हैं। पूरे शहर में इस घटना की चर्चा है। हादसे की वजह फ्रिज का कंप्रेसर फटना बताया जा रहा हैं। मरने वालों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं। प्रशासन तथा पुलिस अलग-अलग टीमें राहत कार्य में जुट चुकी हैं। शव सरकारी अस्पताल में रखवा दिए गए। क्षेत्र में मातम का माहौल हैं। 


इनकी गई जान


हादसे में यशपाल घई, उनकी बहू रुचि, पोतियां दीया व मंशा और पोते अक्षय जिंदा जल गए। यशपाल के बेटे इंद्रपाल सिंह गंभीर झुलसे थे। पल भर में पूरे परिवार के तबाह होने की घटना से जालंधर में सनसनी है। परिवार में सिर्फ यशपाल घई की बुजुर्ग पत्नी बची है। हादसा रविवार की रात हुआ। रात करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने बाद टहलने निकले लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल विभाग ने मोर्चा संभाला और लोगों को बाहर निकाला।

100% LikesVS
0% Dislikes