PUNJAB BIG NEWS….हुणे-हुणे..’जालंधर ‘च’ हो गई ‘ठा-ठा’…..किसी गैंगवार का बताया जा रहा मामला..पुलिस छावनी में तबदील हुआ इलाका

GUNSHOT-IMAGE

SNE NETWORK.JALHANDAR.

जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में देर रात हथियारबंद युवकों ने सरेआम फायरिंग कर दी और फिर एक युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए, जबकि घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। फायरिंग के बाद हमलावरों ने काली को घेर लिया और उस पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। युवक के शरीर पर कई गहरे घाव पाए गए हैं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश या गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी पर पहले भी हत्या और तस्करी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के बाद इलाके में रोष और भय का माहौल बना हुआ है।

100% LikesVS
0% Dislikes