PUNJAB BREAKING….नशे में दौड़ा रहा था सरकारी बस को चालक…..फिर आगे क्या हुआ, देख सबकी कांप उठी रूह

ROAD ACCIDENT SNE FRESH IMAGE (FILE PHOTOT BY GRAPHIC)

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।  

अभी-अभी पंजाब के शहर जालंधर से बड़ी खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि यहां पर एक बहुत बड़ा सड़क दुर्घटना हो चुकी है। दुर्घटना में 2 की मौत, लगभग 3 दर्जन यात्री बुरी तरह से जख्मी हो चुके है। यह दुर्घटना बुधवार की सुबह 10 बजे पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। इतना ही नहीं इस दुर्घटना में बस चालक ने एक कार तथा रेहड़ी चालक को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना की वजह सरकारी बस चालक की लापरवाही बताई जा रही है। 100 की गति से बस को दौड़ा रहा था। पुलिस तथा प्रशासन इस दुर्घटना के राहत कार्य में जुट चुका है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र हरप्रीत सिंह निवासी काला बकरा के रूप में हुई है।

क्या कहती है पुलिस, इस पूरे मामले पर….?

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल और रेहड़ी चालक बस की चपेट में आ गए। इस घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बस पठानकोट से आ रही थी। घटना के बाद यात्रियों को उतार कर दूसरी बस में बिठाकर रवाना किया गया। वहीं मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया गया है। हालांकि लोगों के अनुसार घटना में दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई और एक घायल का सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना में महिला सहित दो व्यक्ति बस की चपेट में आ गए थे। लोगों ने आरोप लगाया कि बस चालक ने नशा किया हुआ था। इस मामले पर पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

100% LikesVS
0% Dislikes