वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
पंजाब के जालंधर क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर पीड़ित ने सवाल खड़े करते हुए सरेआम आरोप लगाया कि उनके साथ धक्का शाही हुई। आरोप लगा कि पुलिस ने उनके मुताबिक बयान नहीं दर्ज करते हुए कथित अपराधियों को बचाने का पूर्ण तौर पर प्रयास किया है। दरअसल, मामला यह है कि बीती रात विवाह समारोह में पीड़ित परिवार (दूल्हा) की सरेआम हत्या कर दी गई। इसमें 2 घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने गगन सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी की मदद से अज्ञात अपराधियों के चेहरे की पहचान की जा रही है। परिवार में मातम का माहौल है। पीड़ित प्रवासी परिवार है। मरने वाली की पहचान अमन कुमार के तौर पर हुई।
सोमवार की देर रात जालंधर के कालिया कालोनी की बात है। वहां पर शादी को लेकर डीजी पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच 3 युवक बिना बुलाए आ जाते है। तीनों ही शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने सभी के साथ लड़ाई करना आरंभ कर दिया। इस बीच गगन ने अपनी कार अमन के ऊपर चढ़ा कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि 2 अन्य घायल भी हुए है। उपचार करने वाले चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत काफी चिंताजनक बताया जा रहा है।
उधर, जांच पड़ताल करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि 3 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। दूल्हे की मौत हो चुकी है। सीसीटीवी की मदद से अन्य के चेहरों की पहचान की जा रही है। पुलिस पर लगाए आरोप सरासर गलत है। पुलिस हर पहलू से इस केस की जांच कर रही है। जलद सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।