PUNJAB BREAKING..ये कैसा दामाद है, जिसने अपनी सास को भी नहीं बख्शा……उस पर बरसा दी गोलियां, जानिए, क्या रही असल वजह…?

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

दामाद ने सास के सिर पर गोली मार दी है। वारदात करतारपुर सिविल अस्पताल की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 2 गोली उसने अपनी पत्नी पर चलाई थी, संयोगवश उसे नहीं लगी जो सीधे दीवार पर लग गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि सुखचैन सिंह हमेशा अपनी पत्नी ज्योति के साथ मारपीट करता था। पुलिस ने कथित अपराधी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। फिलहाल फरार बताया जा रहा है। सास कुलविंदर की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। उसे जालंधर के एक अस्पताल में रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, कुलविंदर कौर अपनी बेटी से मुलाकात करने के लिए सिविल अस्पताल पहुंची थी। तभी उसका पति सुखचैन सिंह अचानक सिविल अस्पताल पहुंचा और अपनी पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सिर में गोली लगने से ज्योति की मां कुलविंदर कौर बिस्तर से जमीन पर गिर पड़ीं। सिविल अस्पताल में दाखिल मरीज अस्पताल स्टाफ दहशत में आ गया और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे।

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि गोली कुलविंदर कौर के सिर के आर-पार हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एंबुलेंस से जालंधर रेफर कर दिया गया है। डीएसपी विजय कवर के अनुसार आरोपी सुखचैन सिंह मौके से फरार हो गया, लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes