PUNJAB BREAKING–शराब में टल्ली दोस्तों ने एक-दूसरे पर चला दी गोलियां…….2 ने तोड़ दिया दम…..क्षेत्र में है दहशत का माहौल….अब तक सभी है फरार

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

यहां पर लगातार गोलियां चलने का मामला सामने आया। मामला, पंजाब के जिला जालंधर के शहीद उधम सिंह नगर के साथ जुड़ा है। इस घटना में 2 युवकों की जान चली गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मरने वाले 2 दोस्त थे। सभी एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। घटनाक्रम, शनिवार की बताई जा रही है। गोली चलने की संख्या करीब 1 दर्जन बताई जा रही है। पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। कुल 1 दर्जन के करीब के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हो चुका है। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। क्षेत्र में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। शिवम तथा विनय तिवारी का शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया।

यह था पूरा मामला

पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि अब तक उनकी जांच पड़ताल में जो सामने में आया है कि कम से कम एक दर्जन दोस्त शहीद उधम सिंह नगर के एक घर में देर रात शराब पी रहे थे। शनिवार की सुबह आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इतने में गोलियां चल गई। इस गोली में 2 युवकों की मृत्यु हो चुकी है। वे दोनों ही पक्के दोस्त बताए जा रहे है। फिलहाल, एक दर्जन के करीब आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। खाली होल भी बरामद कर लिए गए है। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा से भी मदद ली जा रही है। हथियार लाइसेंसी या फिर अवैध थे, इस बारे अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes