PUNJAB-BREAKING-NEWS….गोलियों की ‘ठा-ठा’ ने ले ली जर्मन महिला की जान…..जानेंगे, किस क्षेत्र से जुड़ा है यह मामला….?

GUNSHOT-LATEST-IMAGE-SNE

SNE NETWORK.JALANDHAR.

पुलिस मौके पर पहुंची। - Dainik Bhaskar

पुलिस मौके पर पहुंची।

पंजाब के जालंधर जिले के अंतर्गत आते गांव ढड्डा में बच्चे के जन्म की खुशी में आयोजित एक पार्टी कुछ देर में चीख पुकार में बदल गई। पार्टी के दौरान एक रिश्तेदार की फायरिंग में जहां परिवार की एक महिला की मौत हो गई वहीं एक बच्चा और फोटो ग्राफर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की पहचान होशियारपुर निवासी 42 वर्षीय अमनदीप कौर के रूप में हुई है। अमनदीप कौर मोता सिंह की रिश्तेदार थीं, जो पार्टी में आई थीं।

जर्मनी में रहती है मृतक महिला

मिली जानकारी के अनुसार, गांव ढड्डा के निवासी मोता सिंह की बेटी जर्मनी में रहती है। हाल ही में उसके घर बेटे का जन्म हुआ था। वह विदेश से अपने गांव ढड्डा आई हुई थी। इसी खुशी में मोता सिंह द्वारा गांव में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें परिवार, रिश्तेदार और करीबी लोग शामिल हुए थे।

अमनदीप कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

आरोप है कि पार्टी के दौरान माहौल उस समय मातम में बदल गया जब मोता सिंह के दामाद का मामा डांस करते समय गोलियां चलाने लगा। इसी दौरान चली गोली वहां मौजूद उसके साले की बहू अमनदीप कौर, पास खड़े फोटोग्राफर और एक बच्चे को जा लगी। गोली लगते ही अमनदीप कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के तुरंत बाद पार्टी में अफरा-तफरी मच गई

घटना के तुरंत बाद पार्टी में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना पतारा के एसएचओ नरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। एसएचओ नरिंदर सिंह ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।###UK###CANADA###USA###GERMANY###PUNJAB###JALANDHAR###HOSHIARPUR###CHANDIGARH##INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###BERLIN###HOLLAND###ITLAY###FRANCE###ROME###AUSTRIA###CHINA###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes