SNE NETWORK.JALHANDAR.
जालंधर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे स्कूल खुलते ही ई-मेल के जरिए डीपीएस स्कूल, मेयर वर्ल्ड स्कूल और एमजीएन स्कूल को निशाना बनाते हुए धमकी भरा संदेश भेजा गया। ई-मेल में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा गया— “अपने बच्चों को बचाओ…”
इसके बाद स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू कर दी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को भी चुनौती दी गई है। संदेश में 14 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं हटाने की चेतावनी देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही गई, हालांकि यह भी लिखा गया कि बच्चों से उनका कोई बैर नहीं है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी शहर के स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिन्हें जांच में अफवाह या शरारत पाया गया था। फिलहाल पुलिस साइबर टीम ई-मेल की ट्रेसिंग में जुटी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिरोजपुर कोर्ट काम्प्लेक्स को एक फिर बम से उठाने की धमकी मिली है। दोपहर दो बजे तक कामकाज बंद कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कोर्ट खाली करवाई और छानबीन शुरू कर दी है

