PUNJAB-BREAKING..व्यापारी पर दागी गोलियां…….मौके से हो गए, अफरा-तफरी का माहौल..जानिए, किस क्षेत्र की है वारदात..?

SHOT-AT-CAR

SNE NETWORK.JALHANDAR.

जालंधर के रामा मंडी क्षेत्र के काकी पिंड में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सरेआम गोलियों की आवाजें गूंज उठीं। श्यामा नंगल की ओर से आए एक्टिवा सवार हमलावरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की फॉर्च्यूनर गाड़ी को निशाना बनाया।

हमले के दौरान प्रॉपर्टी डीलर ने सूझबूझ और बहादुरी दिखाते हुए अपनी फॉर्च्यूनर से हमलावरों की एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हमलावर मौके पर ही एक्टिवा छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes