वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
दर्दनाक हादसे में 10वीं की छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के लोगों सहित दिवाली की शॉपिंग के लिए जा रही थी, लेकिन उसकी शॉपिंग अधूरी रह गई। मामला, पंजाब के जालंधर से जुड़ा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।
जानिए..क्या था पूरा मामला, समझिए, इस रिपोर्ट में…..?
जालंधर देहात के एरिया में रविवार की सुबह एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में 16 साल की किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बगल में गिरने से बच गए। मृतका अपने परिवार के साथ बस का इंतजार कर रही थी, जब यह हादसा हुआ।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतका की पहचान रोमनप्रीत कौर (16), निवासी महितपुर, के रूप में हुई है। 10वीं की स्टूडेंट थी। वह अपने परिवार के साथ दिवाली की खरीदारी करने गांव सिंगोवाल बस स्टॉप पर खड़ी थी और महितपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान ट्रक जो जगरांव की ओर रेत से लदा जा रहा था, वहां से गुजरा। सड़क पर पड़े गहरे गड्ढों से बचने के चक्कर में ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और परिवार को टक्कर मार दी। परिवार के अन्य सदस्य बगल में गिरकर बच गए, लेकिन रोमनप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

