SNE NETWORK.JALHANDUR.
एक महिला अंधविश्वास का शिकार बन गई। एक तांत्रिक ने महिला की आबरू लूट ली। आरोपी तांत्रिक महिला को एक अलग कमरे में ले गया और बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को होश में आने के बाद उसके साथ हुई गलत हरकत के बारे में पता चला। शिकायत के बाद थाना-5 की पुलिस ने बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले तांत्रिक सरफराज आलम के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति बीमार रहता है। महिला ने सोशल मीडिया पर तांत्रिक का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में तांत्रिक ने लिखा था कि उसके पास हर समस्या का समाधान है। महिला ने फोन पर संपर्क किया तो तांत्रिक ने उसे न्यू रसीला नगर स्थित अपने कार्यालय में बुलाया। महिला पति को लेकर तांत्रिक के दफ्तर पहुंच गई। आरोपी तांत्रिक ने महिला के पति को बाहर बैठा दिया और महिला को कमरे में ले गया। आरोपी ने महिला को कहा कि कमरे में झाड़फूंक करना है इसलिए अकेले आना पड़ेगा। महिला ने तांत्रिक की बातों पर विश्वास कर लिया और कमरे में चली गई।