SHOCKING NEWS……घुम्मन की लिखी आखिरी पंक्तियां किस्मत में लिखे पर किसी का जोर नहीं। आदमी कुछ और सोचता है और भगवान कुछ और।

VARINDER-GHUMMAN-FILE-IMAGE-SNE

….मंत्री ने दिए जांच के आदेश…दोस्तों की 2 बार चिकित्सकों से हुई थी बहस….सारा शरीर पड़ गया था नीला

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत के मामले में पता चला है कि अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान उन्हें 2 बार दिल का दौरा पड़ा था, जिस वजह से उनकी मृत्यु हो गई। उधर. प्रदेश के मंत्री महेंद्र सिंह भगत ने इस मामले को लेकर जांच के आदेश जारी किए। बताया जा रहा है कि घुम्मन अपने पीछे पत्नी तथा 3 बच्चों को छोड़ गए है। बेटी सबसे बड़ी है। 

जानिए, क्या था पूरा मामला

बताया जा रहा है कि वरिंदर घुम्मन जालंधर के मॉडल हाउस स्थित अपने जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी अचानक उनके कंधे की नस दब गई। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


इस दौरान डॉक्टरों की दोस्तों के साथ बहस भी हुई। दोस्त अनिल गिल ने बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि एक दम से घुम्मन की बॉडी नीली कैसे पड़ गई।  इसकी जांच होनी चाहिए। उधर, भतीजे ने कहा- ताया का डोला बंप कर रहा था, इसलिए वह  मसल्स का ऑपरेशन कराने अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल गए थे। साथ ही, उनके मैनेजर यादविंदर सिंह, जो उस समय दुबई में थे, ने कहा था कि वरिंदर पिछले कुछ समय से दर्द की शिकायत कर रहे थे और हाल ही में भी उन्होंने दर्द के बारे में बताया था।


घुम्मन की उम्र करीब 43 साल थी। उनका जन्म 28 दिसंबर 1982 को गुरदासपुर के तलवंडी में हुआ था। वर्ष 200 में वह जालंधर आ गए थे। इसके बाद लायलपुर खालसा कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की। वह प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर और एक्टर थे। घुम्मन ने बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के साथ टाइगर थ्री में काम किया। इसके साथ मिस्टर इंडिया भी रहे। घुम्मन की माता की मौत हो चुकी है। वहीं भाई की मार्च 2010 में मौत हो गई थी। परिवार में दादी, पिता, पत्नी और 3 बच्चे हैं। उन्होंने 6 दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा था- किस्मत में लिखे पर किसी का जोर नहीं। आदमी कुछ और सोचता है और भगवान कुछ और।

100% LikesVS
0% Dislikes