UPDATE–इस पूर्व सीएम की टिप्पणी पड़ गई महंगी……..चुनाव आयोग से मिली चेतावनी, बड़ी कार्रवाई का मिल रहा संकेत

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को  चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। चन्नी ने 4 मई को भारतीय सशस्त्र बलों के काफिले को निशाना बनाकर किए गए पुंछ आतंकवादी हमले को स्टंट बताया था।


चन्नी ने एक चुनावी रैली में आतंकी हमले के मामले को उठाते हुए कहा था कि चुनाव से पहले एक बार फिर सैनिकों पर इस प्रकार का आतंकी हमला एक साजिश है जिसकी जांच होनी चाहिए। चन्नी ने कहा कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बीते चुनाव से पहले जवानों पर हुए आतंकी हमले पर केंद्र सरकार को यह रिपोर्ट दी थी कि यह मामला अति गंभीर है और इसकी जांच होनी चाहिए इस प्रकार की घटना आगे भी हो सकती है इसको लेकर पूर्व राज्यपाल ने केंद्र को अलर्ट किया था।


बाद में दिया था स्पष्टीकरण


चौतरफा विरोध के बाद चन्नी ने कहा था कि देश के जवान पर हमें गर्व है… मैंने एक बयान दिया है कि पिछली बार जब चुनाव थे तो उस दौरान 40 जवान शहीद हुए, आज तक सरकार ने यह पता नहीं किया कि वह हमला किसने किया था… अब फिर से चुनाव हो रहे हैं और फिर से जवानों पर हमला और जवान शहीद हुए। मैं पूछना चाहता हूं कि यह कौन लोग हैं जो हमला करवा रहे हैं। आज उन्हें सामने लेकर क्यों नहीं लेकर आते हैं… पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने कहा था कि यह हमले राजनीतिक हैं और ऐसे हमले फिर से हो सकते हैं… मैं भाजपा से कह रहा हूं कि आप इधर-उधर की बात न करें यह बताएं कि यह कैसे हुआ?… हर बार ऐसा क्यों हो रहा है… सरकार का इंटेलिजेंस फेलियर क्यों है?

100% LikesVS
0% Dislikes