वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
पंजाब के जालंधर रेलवे स्टेशन पर कार की तलाशी पर महिला ने हंगामा कर दिया। पुलिस गाड़ी की चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान एक युवक वीडियो बनाने लगा तो महिला ने उसे कैमरा बंद करने के लिए कहा। युवक ने कैमरा बंद नहीं किया तो वह भड़क गई। इस बीच दोनों में तू-तू, मैं-मैं हो गई। इस दौरान महिला युवक से बोली तू मुझे जानता नहीं, मेरा मामा DSP है। इस पर युवक ने कहा कि चाहे कोई भी रिश्तेदार हो। कानून सबके लिए बराबर है और जांच हर वाहन की होगी।
इस दौरान कार में एक GRP कर्मी भी बैठा हुआ दिखाई दिया। जो महिला को बार बार गाड़ी बैठा रहा था। महिला ने दावा किया कि पुलिसकर्मी उसका जानकार है। लेकिन पुलिस ने चेकिंग जारी रखी। दोनों के बीच लगभग 10 मिनट तक बहस हुई, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

