VIRAL-VIDEO…बच्ची के साथ ‘RAPE’….फिर बेरहमी से हत्या…शव पड़ोसी के बाथरूम से मिला….लोगों ने पीट-पीटकर पुलिस के हवाले किया…ASI ‘SUSPEND’

RAPE-SYMBOLIC-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।

पंजाब के जालंधर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई। एक बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने रेप कर दिया। बेरहमी से हत्या करने के उपरांत शव बाथरूम में छिपा दिया। परिवार को शक हुआ तो सारे मामले का खुलासा हुआ। कथित दोषी को पीट पीट कर लोगो ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पर मामले को दबाने का संगीन आरोप लगा हैं। विभाग ने इस मामले में एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया। वारदात से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। क्षेत्र में भयं का माहौल हैं। 

जानिए, क्या था पूरा मामला

जालंधर के एक क्षेत्र की रहने वाली लगभग 10 साल की बच्ची अपने पड़ोसी के घर जाती है। वहां पर पड़ोसी ने उसके साथ पूर्व में रेप किया। बच्ची जब शोर मचाने लगी तो उसने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। परिवार को जब बच्ची का कहीं नहीं पता लगा तो उन्होंने पास में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला। उसमें पाया गया कि उनकी बच्ची कथित अपराधी के घर प्रवेश करती दिखाई दे रही हैं। फिलहाल, पुलिस ने उसे पकड़ कर मामला दर्ज कर लिया। रेप के बारे फिलहाल पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की। पुलिस के मुताबिक, यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्लीयर होगी। एएसआई को निलंबित कर दिया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes