वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
यहां पर एक सोशल मीडिया में वीडियो खूब तेजी से प्रसारित हो रहा है। पता लगाने पर पंजाब के जालंधर शहर से मामला जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। वायरल वीडियो दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे को जमकर लात-मुक्के और थप्पड़ मारे। प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि झगड़ा कोई मामूली बात के चलते हुआ। मारपीट के बीच एक बुजुर्ग की पगड़ी भी हवा में उछल गई। करीब 20 मिनट तक झगड़ने के बाद दोनों पक्षों को स्थानीय लोगों ने शांत करवाया। इसके बाद उन्हें वहां से भेजा गया। मामला, स्थानीय पुलिस थाना में पहुंच चुका है। किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
…जानिए, क्षेत्र के किस इलाके का है झगड़ा
प्रीत नगर की गली नंबर दो की घटना है।: दरअसल, लाडोवाली रोड के प्रीत नगर की गली नंबर 2 में कार सवार और स्कूटी सवार की साइड देने की बात को लेकर मामूली बहस शुरू हुई। इसके बाद स्कूटी सवार को कार ड्राइवर ने देखकर चलने को कहा तो दोनों आपस में उलझ गए। गाड़ी सवार नीचे उतर आए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस बाजी हो गई।
मामला बढ़ता देख कार चालक ने अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया। जिनके आने के बाद दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान बुजुर्ग की पगड़ी हवा में उछलती नजर आई।

