SNE NETWORK.JALHANDAR.
जालंधर के बस्ती गुजां इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब पत्नी ने अपने पति को घर के अंदर ही किसी दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। घटना के बाद करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। गुस्से में आई पत्नी ने पहले पति और लड़की को कमरे में बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया और फिर अपनी मां को मौके पर बुला लिया।
पीड़ित महिला के अनुसार, उसकी शादी दशमेश नगर में हुई थी और पति पिछले तीन साल से शारीरिक व मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित कर रहा है। दो दिन पहले भी आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह मायके चली गई थी। वीरवार को जब वह अपने ढाई साल के बेटे के कपड़े लेने अचानक घर पहुंची, तो उसने पति को दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद उसने शोर मचाकर मोहल्ले वालों को इकट्ठा कर लिया। सूचना मिलने पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खुलवाया। जैसे ही दोनों बाहर आए, गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी पति की पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी का पिता भाजपा से जुड़ा नेता है, जिसके कारण पहले पुलिस कार्रवाई से बचती रही। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।

