वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
एक रेस्त्रां में खाने की चीज में सुंडी मिली। ग्राहक ने विवाद खड़ा कर दिया। उधर, रेस्त्रां पर आरोप लगा कि शिकायत सुनने की बजाय उन्हें बाउंसर के माध्यम से बाहर निकाल दिया गया। फिलहाल, मामला सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रहा है। वाक्यात, पंजाब के जिला जालंधर में स्थित एक रेस्त्रां का है। पुलिस या फिर स्वास्थ्य विभाग के पास किसी प्रकार से शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हो पाई। रेस्त्रां संचालक ने इन आरोपों को खारिज करते कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, बल्कि, उन्होंने ग्राहक की बात पूरे ध्यानपूर्वक से सुना तथा इसका निवारण करने के लिए भी बोला गया था, लेकिन, वह बिल्कुल ही नहीं मानें।
ग्राहक सौरभ चौधरी ने कहा कि वह अपने भाई के साथ श्री गुरु रविदास चौक में स्थित यम्मी बाइट रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आए थे। उन्होंने आते ही एक नूडल्स की प्लेट ऑर्डर की थी। नूडल्स खा रही रहे थे कि प्लेट की साइड पर सुंडी नजर आ गई। उक्त सुंडी को जब स्टाफ को दिखाया तो तुरंत बाउंसर बुलाकर उन्हें रेस्त्रां से बाहर निकाल दिया।

