वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
लूट के इरादे से एक अप्रवासी भारतीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या को अंजाम सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में दिया गया। महिला की बेटी की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि महिला पर तेजधार से कई वार किए गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी कैमरा से मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।
10 मिनट तक घर के अंदर रहे अपराधी
घटना करतारपुर के आर्य नगर में स्थित टाहली साहिब रोड के पास की है। जहां पर आरोपियों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। गुरुवार को सुबह करीब 11.30 बजे हमलावर उक्त महिला के घर में घुसे थे। दोनों आरोपी घर के अंदर करीब 10 मिनट तक रहे। मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय सुरेंद्र कौर की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, उनकी बेटी मीना रानी की हालत गंभीर बनी हुई है।