ताबड़तोड़ गोलियां से कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप की हत्या…लगभग 20 राउंड चली गोलियां…भगदड़ मची…मैच बीच में ही बंद किया

एसएनई नेटवर्क. नकोदर/जालंधर।

पंजाब में फिर से गोलीबारी जैसी घटनाएं शुरू हो गई। इस बार देश-विदेश की प्रसिद्ध कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। मामला जालंधर के नकोदर के अधीन गांव मल्लियां कलां की बताई जा रही है। घटना के दौरान कबड्डी का मैच चल रहा था। बीच में भगदड़ मच गई। भीड़ में लोग अपनी जान बचाकर खेल मैदान से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए।

बताया जा रहा है कि इससे पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की टूर्नामेंट के बीच किसी के साथ कहासुनी हो गई थी। उसके बाद में शार्प शूटरों को बुलाकर हत्या को अंजाम दिया। फिलहाल सारे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। किसी अपराधी के पकड़े जाने की अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई। 

सोमवार देर शाम नकोदर के गांव मल्लियां कलां में कबड्डी का खेल चल रहा था। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के कबड्डी खिलाड़ियों ने शिरकत थी। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप भी एक टीम की तरफ से खेल रहा था। इस बीच किसी अज्ञात के खिलाफ संदीप की कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो आयोजकों तथा लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके कुछ समय उपरांत अज्ञात अपने साथ एक सफेद रंग कार शार्प शूटरों को साथ ले आया। उन्होंने संदीप सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। लगभग 20 राउंड गोलियां चली। 

बताया जा रहा है कि संदीप सिंह को अस्पताल लेकर गए। वहां पर चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि संदीप सिंह के सिर पर भी गोली लगी थी, जिस कारण उसकी मौत हुई। पुलिस के मुताबिक, कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। जल्द कथित अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होने का दावा किया जा रहा है। 

60% LikesVS
40% Dislikes